Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

गिरिडीह सदर अंचल के राजस्व कर्मी को एसीबी की टीम ने 3500 रूपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

गिरिडीह

सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय साव को धनबाद एसीबी की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को धनबाद ले गई. राजस्व कर्मी की गिरफ्तारी उस समय की गयी जब वह मामले के शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रहे थें. गिरफ्तारी के समय अंचल कार्यालय में काफी भीड़ थी. आरोपी की गिरफ्तारी टीम के पदाधिकारी केएन सिंह के नेतृत्व में की गयी।

क्या है मामला

गिरिडीह अंचल के राजस्व्व कर्मचा ने म्यूटेशनशन के नाम पर 5 हजार रिश्वत मांगी थी। आरोपी राजस्व कर्मी के खिलाफ एसीबी के यहां सदर प्रखंड के महेशलून्दी निवासी सुरेश साव ने शिकायत किया था। सुरेश साव की शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम गुरुवार को सदर अंचल आई थी।शिकायतकर्ता सुरेश साव के अनुसार राजस्वकर्मी ने सदर प्रखंड के करहरबारी के एक प्लाट के मयूटेशन करने के नाम पर 5 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की थी. कर्मी की मांग पर शिकायतकर्ता सुरेश साव ने पहले 1000 और फिर 500 रुपये की राशि रिश्वत के तौर पर दी। इसके बाद उन्होंने राजस्व कर्मी से मयूटेशन करने कहा. इसके बाद भी आरोपी कर्मी मयूटेशन के नाम पर टालमटोल करता रहा. यह भी कहा कि बाकी के 3500 मिलने के बाद ही मयूटेशन किया जायेगा।

Related Post