Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

Jamshedpur crime :आज सुबह 7:30 बजे सोनारी में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक पर की फायरिंग video 👇

Jamshedpur :

मामला जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत गुरुद्वारा टीओपी के पास की है . जहां सुबह 7:30 baje  मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने कालीचरण साहू नामक युवक को गोली मार दी ।शहर में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है . जहां आये दिन विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जिला पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है .  गोली युवक के पैर में लगी है जहां युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है . [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kW15p8_v1BE[/embedyt]घायल युवक के अनुसार गुरुद्वारा टीओपी के पास किसी राहगीर से बाइक सवार दो अपराधी मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था

जिसका विरोध करने पर युवको ने फायरिंग कर दिया और वहाँ से फरार हो गया . जिसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया ओर मामले की छानबीन में जुट गई . हालांकि इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है .

Related Post