Breaking
Thu. Jun 25th, 2026

केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्र शुभ अग्रहरि को CISCE का राष्ट्रीय सम्मान

जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) के छात्र शुभ अग्रहरि को 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल (SGFI) 2025-26 में ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर CISCE का प्रतिनिधित्व करते हुए शुभ अग्रहरि ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए CISCE ने उन्हें 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।

शुभ की इस उपलब्धि से केरला समाजम मॉडल स्कूल और पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का सपना देखते हैं।

Related Post