Breaking
Wed. Jun 24th, 2026

661 करोड़ बैंक घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

*धनबाद/पंचकूला*: हरियाणा के चर्चित 661 करोड़ रुपये के IDFC First Bank एवं AU Small Finance Bank घोटाला मामले में CBI ने वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि CBI ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है।

दो दिन की CBI रिमांड गिरफ्तारी के बाद पंकज अग्रवाल को पंचकूला की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिनों की CBI रिमांड पर भेज दिया गया। वर्तमान में वे हरियाणा के स्थापत्य विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

परिवार ने बताया साजिश धनबाद के महुदा स्थित मारवाड़ी कॉलोनी में रहने वाले उनके बड़े भाई नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि पंकज अग्रवाल को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई ने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और जांच में वे बेगुनाह साबित होंगे।

धनबाद से है पारिवारिक जुड़ाव नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि वे पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। परिवार के कुछ सदस्य धनबाद में व्यवसाय करते हैं, जबकि अन्य सूरत और जयपुर में रहते हैं।

क्या है मामला? CBI 661 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले की जांच कर रही है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों और अन्य प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से वित्तीय अनियमितताएं की गईं। एजेंसी अब रिमांड के दौरान पंकज अग्रवाल से पूछताछ कर मामले की अन्य कड़ियों का पता लगाएगी।

Related Post