Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

टेंपो किराया वृद्धि पर भड़का जनाक्रोश, उपायुक्त से शिकायत;

जमशेदपुर। शहर में टेंपो चालकों द्वारा कथित रूप से मनमाने ढंग से किराया वसूले जाने को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किराया वृद्धि के नाम पर निर्धारित दर से अधिक राशि लेने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों के बीच स्थानीय निवासी किरण कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन की ओर से शहर में टेंपो किराए में किसी प्रकार की बढ़ोतरी का आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद कई रूटों पर यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

मंगलवार को उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में मानगो के आजादनगर निवासी किरण कुमारी ने आरोप लगाया कि 12 जून 2026 से शहर के विभिन्न स्टॉपेजों पर टेंपो किराए में वृद्धि की बात प्रचारित की गई थी। मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जमशेदपुर शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ की ओर से पुराने और नए किराए की सूची भी सार्वजनिक की गई थी। हालांकि, जमीनी स्तर पर कई चालक प्रकाशित किराया सूची से कहीं अधिक राशि यात्रियों से वसूल रहे हैं।

शिकायत में कहा गया है कि किराए को लेकर सवाल पूछने या विरोध करने पर कुछ टेंपो चालक आक्रामक रवैया अपनाते हैं। यात्रियों के साथ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और डराने-धमकाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मामलों में यात्रियों से अधिक पैसे लेने के बाद शेष राशि भी वापस नहीं की जाती। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

किरण कुमारी ने अपने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया है कि साकची से मानगो और आजाद बस्ती जाने वाले मार्ग पर स्टॉपेजों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर मनमाने तरीके से किराया बढ़ा दिया गया है। यही स्थिति मानगो, डिमना तथा अन्य प्रमुख रूटों पर भी देखने को मिल रही है। यात्रियों को यह कहकर अतिरिक्त किराया देने के लिए मजबूर किया जा रहा है । टेम्पो चालकों द्वारा जिला प्रशासन की ओर बढ़ोतरी के निर्देश दिए जाने की बात कही जा रही है,साथ जिला प्रशासन के नाम पर यात्रियों को धमकाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक किराया दरों को सार्वजनिक किया जाए तथा मनमानी वसूली करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख टेंपो स्टैंड और स्टॉपेजों पर निगरानी बढ़ाने, किराया सूची प्रदर्शित कराने और यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।

शहरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो यात्रियों और टेंपो चालकों के बीच विवाद की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह निर्धारित किराया व्यवस्था को सख्ती से लागू कर आम यात्रियों को राहत दिलाए और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अनुशासन सुनिश्चित करे।

जमशेदपुर। शहर में टेंपो चालकों द्वारा कथित रूप से मनमाने ढंग से किराया वसूले जाने को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किराया वृद्धि के नाम पर निर्धारित दर से अधिक राशि लेने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों के बीच स्थानीय निवासी किरण कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

मंगलवार को किरन कुमारी ने बताया कि उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन की ओर से शहर में टेंपो किराए में किसी प्रकार की बढ़ोतरी का आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद कई रूटों पर यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

Related Post