Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह और 200 पौधों का वितरण

जमशेदपुर। बढ़ती गर्मी और अस्पतालों में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा युवक मिलन समिति, चालियामा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 50 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 200 पौधों का भी वितरण किया गया।

रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, आनंद मार्ग के आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत तथा युवक मिलन समिति के डॉ. लोकेश मंडल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले लोग मानवता की सच्ची सेवा करते हैं और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवक मिलन समिति के पप्पू मंडल, सोमेन मंडल, परितोष मंडल, रूपेश मंडल, सुकेश मंडल, सजल मंडल, अजय मंडल, चंचल, उज्ज्वल, मधु, देवेश, दिनेश, मिलन श्रीदाम, कृष्ण कौशिक गणपति तथा आनंद मार्ग के सुनील आनंद, योगेश जी और झूरी जमुदा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post