Breaking
Thu. May 28th, 2026

टीएमएच में बकाया बिल के कारण रुका शव, भाजपा नेता के हस्तक्षेप से परिवार को मिली राहत

जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की इलाज के दौरान मौत के बाद उनके परिजनों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) प्रबंधन ने करीब दो लाख रुपये का बकाया बिल जमा होने तक शव सौंपने से इनकार कर दिया। आर्थिक रूप से टूट चुके परिवार के लिए यह स्थिति बेहद दर्दनाक बन गई थी।

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व छत से गिरने के कारण जुरू गोप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान परिवार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये अस्पताल में जमा किए। इसके लिए घर और गहने तक गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके बुधवार को इलाज के दौरान जुरू गोप की मौत हो गई।

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता की मौत के बाद अस्पताल ने दो लाख रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया और भुगतान नहीं होने तक शव देने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने भाजपा समर्थित नेता विमल बैठा से मदद मांगी। सूचना मिलते ही वे गुरुवार को अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता कर परिवार की माली हालत से अवगत कराया। काफी बातचीत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय आधार पर पूरा बकाया बिल माफ कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया और देर शाम लूआबसा में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Post