Breaking
Sat. May 2nd, 2026

शादी में जा रहा परिवार बस की टक्कर से घायल, 4 साल की बच्ची समेत सभी रिम्स रेफर।

कुड़ू-लोहरदगा: शादी की खुशियों में शामिल होने जा रहा एक परिवार उस वक्त दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया, जब कूडू-चंदवा मुख्य पथ पर लाघुप सेनहा के समीप एक अज्ञात बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची समेत पूरे परिवार के लोग घायल हो गए।घायलों में गढ़वा निवासी गुड्डू उपाध्याय 35, पिता उमाकांत उपाध्याय, पत्नी नेहा देवी 30 और उनकी मासूम बेटी पूर्णिमा 4 शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में सवार होकर रांची से गढ़वा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मासूम की चीख-पुकार सुन लोग वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बस की तलाश की जा रही है।

Related Post