Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

रोजगार के लिए कलाकारो ने भजन के माध्यम से भगवान से किया प्राथना कहा …सरकार स्टेज प्रोग्राम करने के लिए अनुमति दें video 👇

जमशेदपुर

झरखंड सरकार द्वारा मंदिर खोलने के आदेश दिए जाने पर जमशेदपुर कलाकार संघ ने मनाया खुशियाँ ,कासीडीह दुर्गा पूजा मंदिर में कलाकारों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जमशेदपुर के तमाम मुख्य कलाकार मोहजूद रहें, वहीं एक से बढ़कर एक भजन संगीत का आयोजन किया गया ।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4YNHVC0mSJI[/embedyt]

जमशेदपुर कलाकार संघ के महासचिव आसुतोष तिवारी ,अध्यक्ष दलजीत सिंह परवाना ने कहा कि सरकार ने मंदिर खोलने का आदेश दिये जाने पर हमलोगों ने आज भजन संध्या कार्यक्रम आयोजन किया, वहीं सरकार से हमलोग मांग करते हैं कि हमलोगों को बाहर स्टेज कार्यक्रम करने के लिए अनुमति दिया जाय, जिस तरह सरकार ने भगवान का द्वार खोल दिया है अब हमारे काम काज का भी द्वार खोल दिया जाय ताकि पेट के लिए रोजगार कर सकें, पिछले कई महीनों से लॉक डाउन के कारण घर की आर्थिक स्तिथि खराब हो चुकी हैं।

Related Post

You Missed