Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

कोडरमा। तिलैया थाना के झुमरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज यादव के पुत्र मोहित यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मोहित ने बीती रात जहर खा लिया, जिसके बाद वह उल्टी करने लगा। घरवाले मोहित को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर मोहित के चचेरे भाई दीपक कुमार यादव ने बताया कि मोहित ऑनलाइन गेमिंग में दिलचस्पी रखता था। जिसको लेकर वह काफी परेशान भी रहता था। वहीं पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार था और इसी कारण से उसने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि मोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। फिलहाल वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बताते चलें कि मृतक के पिता पेशे से ट्रक चालक हैं।

Related Post