Breaking
Mon. Aug 24th, 2026

मानगो खनका रोड पर गिरा बिजली का पोल, 24 घंटे से ठप है आवागमन

स्थानीय लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर, बिजली विभाग अब तक नहीं जागा

जमशेदपुर। मानगो उलीडीह के खनका रोड में बीते 24 घंटे से बिजली का पोल गिरा पड़ा है, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी है, लेकिन विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है और किसी तरह की पहल नहीं की गई है।

भारी बारिश के कारण सड़क पूरी तरह गीली है और बिजली का करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर कभी-कभार सड़क पार कर रहे हैं। लोगों ने इस मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह ने विभागीय अधिकारियों को पोल की तस्वीरें भेजते हुए कहा, “स्थानीय लोग जान हथेली पर रखकर सड़क पार कर रहे हैं, लेकिन विभाग का कहीं अता-पता नहीं है।”

विकास सिंह ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से मांग की है कि इस जानलेवा खतरे से लोगों को तुरंत निजात दिलाई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और कोई बड़ी दुर्घटना न घटे।

Related Post