Breaking
Mon. Aug 24th, 2026

स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में रक्तदान शिविर, 110 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्व. सीए दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चैम्बर भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में कुल 110 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब, भा.पु.से. और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने संयुक्त रूप से किया।

स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में चैम्बर की ओर से आयोजित यह पांचवां रक्तदान शिविर था। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उनके बड़े भाई सुरेश चौधरी और छोटे भाई आनंद चौधरी ने चैम्बर की ओर से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने पर आभार जताया।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दिनेश चौधरी एक कर्मठ सदस्य और पदाधिकारी के रूप में व्यवसायी एवं उद्यमियों के हितों के लिए लगातार काम करते रहे। कोरोना काल में भी उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। इसी दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद 4 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गया। चैम्बर हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

उद्घाटन समारोह में वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने चैम्बर के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक संस्था की ओर से इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। रक्तदान जैसे कार्य सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों के काम आते हैं। दोनों अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह भी बढ़ाया।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि शिविर का आयोजन सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। इसमें डॉ. बिमलेश कुमार की विशेष भूमिका रही। वहीं, सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 110 व्यवसायी और उद्यमियों ने रक्तदान किया। इनमें महिला-पुरुषों के साथ कई नए रक्तदाता भी शामिल रहे।

शिविर में स्व. दिनेश चौधरी के परिवार से विशाल चौधरी, अंशुल चौधरी, पूनम चौधरी, श्वेता चौधरी, पायल चौधरी, महेंद्र गोयल, श्यामा गोयल, अंकिता गोयल, अंकित गोयल, ममता अग्रवाल, शुभम अग्रवाल और सोफ्टी अग्रवाल मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, मनोज गोयल, प्रतीक अग्रवाल, कौशिक मोदी, मोहित मूनका और अश्विनी अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

कार्यक्रम में एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, संतोष खेतान, पवन नरेडी, पवन शर्मा, चंद्रकांत जटाकिया, भवानीशंकर गुप्ता, पारस अग्रवाल, नीतीश धूत, भारत वसानी, सतनारायण अग्रवाल, किशोर गोलछा, दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रवि (डब्बू), राहुल चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी और उद्यमी उपस्थित रहे।

Related Post