Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

विद्यापति परिषद् बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप अध्यक्ष और अखिलेश बने महासचिव

जमशेदपुर: विद्यापति परिषद् बागबेड़ा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन रविवार को परिषद् भवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में परिषद् के 34 सदस्यों में से 20 सदस्यों के साथ मार्गदर्शक मंडल के 10 वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया चुनाव समिति के सदस्य डॉ. अशोक अविचल, डॉ. रवीन्द्र चौधरी और जेसी झा की देखरेख में संपन्न हुई। मिथिला संस्कृति परिषद् के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए हरेराम चौधरी ने अनूप मिश्रा ज्योति के नाम का प्रस्ताव रखा। अभिलाष मिश्रा समेत उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद अनूप मिश्रा ज्योति को सर्वसम्मति से परिषद् का अध्यक्ष चुना गया।

महासचिव पद के लिए अवधेश मिश्रा ने अखिलेश मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अशोक चौधरी समेत अन्य सदस्यों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से अखिलेश मिश्रा को महासचिव घोषित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए रंजीत झा के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और उन्हें कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी का आभार जताते हुए परिषद् की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Post