Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

पलामू जिले के रेड़मा रांची रोड क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मौसेरे भाइयों की मौत

पलामू ।जिले के रेड़मा रांची रोड क्षेत्र में एक तालाब में दो मौसेरे भाइयों के डूबने की दर्दनाक घटना हुई है। बच्चे शनिवार की दोपहर बाद से घर से लापता थे। देर रात तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचित किया। परिजनों व पुलिस की संयुक्त कोशिशों के बावजूद बच्चे नहीं मिले। तलाशी के दौरान तालाब के पास दोनों बच्चों के कपड़े मिले, जिससे उनके वहां होने की आशंका बढ़ी।

रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, एक बच्चा नियमित रूप से अपनी मौसी के घर दूध पहुंचाने जाया करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमॉर्टम करने के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोगों ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए तालाबों और अन्य जलस्रोतों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Post