Breaking
Mon. Aug 24th, 2026

सीमावर्ती गांवों में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध महुआ शराब की भट्ठियां ध्वस्त

सरायकेला। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में सोमवार को उत्पाद विभाग और पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया।

संयुक्त टीम ने लाकड़ी और चतरमा गांव में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठियों को निशाना बनाया। छापेमारी के दौरान टीम ने तीन अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। इसके अलावा 50 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब भी टीम के हाथ लगी।

उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद जावा महुआ और अवैध शराब को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विभाग की ओर से बताया गया कि अवैध चुलाई कारोबार में संलिप्त संचालकों की पहचान कर उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Related Post