Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

एसडीपी रक्तदान के जरिए प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के योद्धा कुमारेस हाजरा ने नव वर्ष के आगाज के साथ निभाया मानव धर्म

*आज दिनांक 1 जनवरी 2023, जहां चारों और नववर्ष का धूम मचा है एवं नई खुशियों के साथ सभी अपना अपना जीवन की शुरुआत कर रहा है. वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने नव वर्ष के पहला दिन, सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा को ही सर्वोपरि रखते हुए, आज संस्था के ” कुमारेस हाजरा ” ने अपना 37 वां सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी ” एसडीपी रक्तदान ” कर जहां अपना 77 वां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. ठीक इसी के साथ सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में ” पीएसएफ ” का पूरा हुआ 355 वां रक्तदान. नव वर्ष के पहले दिन से ही प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सभी सदस्य ने एक नई ऊर्जा, नये जोश, नये आत्मविश्वास के साथ, धरातल में रह रहे जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया. आज रक्तदान करने के पश्चात जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से ” रक्तवीर कुमारेस हाजरा ” को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस पावन बेला पर उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जी.एम- संजय चौधरी, अनुभवी एवं वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर रीता सिंह, डॉक्टर निर्जला, तकनीशियन स्वपन, अभिषेक एवं संटु.*

Related Post