*आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ” ने नववर्ष पर मानव सेवा को ही सर्वोपरि रखते हुए, आज नव वर्ष के पहला दिन समर्पित किया जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जाग्रत मानव समाज कुष्ठ और आश्रम परिसर में. आज जहां सबसे पहले टाटानगर रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हर दिल अजीज हम सबों के आदरणीय ” श्रीमान डी.पी.दास ” जी के सहयोग से जहां उत्तम से उत्तम नाश्ते का प्रबंध किया गया. वहीं कुष्ठ आश्रम परिसर में ही सुरक्षा में तैनात ” राज पांडे ” जी के माताश्री आदरणीया ” संतोषी देवी ” जी के जन्मदिन को भी समर्पित करते हुए, दोपहर के उत्तम भोजन की व्यवस्था किया गया एवं दोपहर की उत्तम भोजन की व्यवस्था कुष्ठ आश्रम परिसर के ही आंगन में, वहां रह रहे सभी लोगों को नव वर्ष के पहला दिन एक वनभोज का एहसास हो, इसका भी समुचित व्यवस्था किया गया था. इस बार पहली दफा कुष्ठ आश्रम परिसर में, वहां रह रहे लोगों को लगा कि वह भी प्राकृतिक परिवेश में वनभोज का आनंद ले रहे हैं. इस दौरान आदरणीया ” संतोषी देवी ” जी के नाम उनके जन्मदिन के पावन शुभ अवसर पर केक कटिंग एवं कई अन्य तरह के स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था टाटानगर रेलवे से सेवानिवृत्त एवं जाने-माने समाजसेवी ” डी.पी.दास ” जी के द्वारा प्रदान किया गया. रात्रि बेला उत्तम से उत्तम भोजन की व्यवस्था जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के प्रेरणा स्रोत ” श्रीमान मायाराम ” जी के द्वारा प्रदान किया गया. जिसमें नव वर्ष के पावन शुभ अवसर पर केक कटिंग करते हुए, स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था किया गया था. इस पावन बेला पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम यानी अंत्योदय भवन के कई पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही. सबसे महत्वपूर्ण नव वर्ष के पहले दिन जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी ” श्रीमान मायाराम ” जी को समाज में उनके द्वारा किया जा रहा अतुलनीय योगदान के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से उन्हें ” लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ” से नवाजा गया. आने वाले जनवरी माह में कई अनमोल उपहार नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम से लेकर, जमशेदपुर के आसपास कई क्षेत्रों में समाज के उत्थान हेतु अनमोल उपहार समर्पित किया जाना है.

