डीवीसी के हेल्थ कैंप मे 325 रोगियों की हुई जांच
लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट
लातेहार। दामोदर घाटी निगम की तुबेद कोल माइन ने अपने सीएसआर गतिविधियों के तहत परियोजना क्षेत्र के नेवाड़ी मध्य विद्यालय के पास एक चिकित्सा सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में तकरीबन तीन सौ ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं. इससे पहले निगम के कार्यकारी निदेशक खनन महेश कुमार सिंह व वरीय संयुक्त सचिव आरपीएके सिन्हा ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर डीवीसी के अधीक्षण अभियंता अमीत प्रसाद, वरीय मंडल पदाधिकारी राहुल उरांव, अधीक्षण अभियंता खनन मनीष कुमार व मिथिलेश कुमार तथा उप निदेशक मानव संसाधन रवि प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से उपिस्थत थे. मौके पर संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक महेश कुमार ने कहा कि डीवीसी अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन के तहत इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया है. उन्होंने इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. शिविर में एमओआइसी डा देबू ज्योति घोषदस्तीदार व डॉ सुमन कुमार झा, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा संगीता रानी, तुबेद कोल माइन के चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार व फार्मािस्स्ट विवेक केरकेट्टा ने तकरीबन 325 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया. मौके पर नेवाड़ी समेत आसपास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपिस्थत थे.

