Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

बालूमाथ।हाथीयों के झुंड अलग एक हाथी की बिमार होने की सुचना पर ए आइ जी शंकर पहुंचे

*बालूमाथ।हाथीयों के झुंड अलग एक हाथी की बिमार होने की सुचना पर ए आइ जी शंकर पहुंचे

आमाटोंगरी जंगल किया इलाज*

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालुमाथ वन क्षेत्र अधिकारी राकेश कुमार, वन संरक्षक कुमार आशिश सदलबल साल्वे पंचायत अंतर्गत रेंची ग्राम स्थित आमाटोंगरी जंगल पहुँचे और जंगल में घंटों प्रयास के बाद बिमार हाथी के करीब पहुंच कर कैमरे के माध्यम से स्थिति परिस्थिति से अवगत हुए जहां हाथी को खाने के लालच देकर चला कर देखा।

इस संबंध में ए आइ जी शंकर ने बताया की हाथी के पिछे के बांया पैर में दर्द है जिस कारण वह पैर घसीट कर चल रहा है बीते चार दिनों से कटहल, खिचड़ी, केला के पत्ते मे दवा मिला कर दिया जा रहा है जिससे दिन प्रतिदिन कुछ सुधार देखा जा रहा है। आगे कहा कि हाथी को इस स्थिति में इसी जंगल में रखा जाएगा जब तक इसके पांव में सुधार न आ जाए हाथी के भोजन के लिए पुरी व्यवस्था ग्रामीणों व वन कर्मीयो के द्वारा बनाई गई है।

लातेहार डिएफओ रौशन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से एक सप्ताह पुर्व ही हाथी की बिमार होने की सुचना मिली थी तब से ही बालुमाथ व बारियातु के वन कर्मीयो द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से हाथी के भोजन व दवा खिलाया जा रहा है चार दिन पुर्व ड्रोन कैमरा के माध्यम से हाथी के स्थिति का जायजा लिया गया। इसके पश्चात राज्य के अधिकारियों को सुचना दि गई सुचना के आधार पर सोमवार को सभी अधिकारी व डॉक्टर पहुंच कर हाथी के समुचित इलाज व खान पान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।आगे बताया कि हाथी इस जंगल से बाहर न निकले इसके लिए घेरा बंदी किया जा रहा है और हाथी जैसे ही स्वस्थ होगा उन्हें झुंड के साथ मिला दिया जाएगा। वहीं हाथी के स्वास्थ्य व ईलाज के संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर राकेश जो जो ने बताया की ड्रोन कैमरा व कैमरा के माध्यम से फोटो व चाल से पता चला की हाथी के पांव में कोई गहरा जख्म या खरोच नहीं है गहरी चोट का दर्द है जिस कारण वह पैर को घसीट घसीट कर चल रहा है जिस कारण वह भर पेट भोजन नहीं खा पा रहा है और कमजोर होता दिख रहा है। इसकी समुचित ईलाज की व्यवस्था बनाई जा रही है और बेतला से पालतू हाथी मान बुलाया गया है जो अपने अनुभव का साझा करेंगे।जब के हाथी को पुरी निगरानी करने में सहयोग कर रहे एकिकृत प्रखंड के वन समिति अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू, साल्वे पंचायत के वन समिति अध्यक्ष भुनेश्वर यादव,नरेश गंझू, प्रदिप गंझू,कैलु भुंइया को ए आई जी शशि शंकर ने साधुवाद देते हुए हर संभव मदद करने की अपील किया।

Related Post