Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

सिमरिया: एसीबी टीम के हत्थे चढ़ा मनरेगा जेई, 10 हजार ले रहा था रिश्वत

सिमरिया: एसीबी टीम के हत्थे चढ़ा मनरेगा जेई, 10 हजार ले रहा था रिश्वत

महेंदर की रिपोर्ट/चतरा/सिमरिया

टीम की कार्रवाई से रिश्वतखोरों में मचा हड़कंप, कूप निर्माण में एमबी बुक के नाम पर लाभुक से मांग की थी 15 हजार रिश्वत

 

चतरा: भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सिमरिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा जेई को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिससे रिश्वतखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। एसीबी की टीम घात लगाए बैठी थी। चतरा पुराना पेट्रोल पंप के पास ज्यों ही जेई निजामुद्दीन ने 10 हजार का रिश्वत हाथ में पकड़ा, एसीबी की ट्रैपि टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार मनरेगा जेई चतरा बींड मोहल्ला का रहने वाला है और वह सबानो पंचायत में कार्यरत था। एसीबी की टीम के द्वारा जारी पत्र के अनुसार जेई सबानो पंचायत के गोवा कला गांव निवासी कूप निर्माण के लाभुक उर्मिला देवी से एमबी बुक करने के नाम पर 15 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मांग की थी। लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम को की थी। शिकायत के आलोक में टीम ने जेई को रंगे हाथ पकड़ने का निर्णय लिया और सफलता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई। बताया कि जेई के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Post