Breaking
Sat. May 2nd, 2026

लालू से मिलने रांची पहुंचे तेज प्रताप को होटल मालिक ने ठहरने के लिए दिया कमरा, पुलिस ने दर्ज किया केस

रांची: रिम्स में इलाज करा रहे अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेज प्रताप यादव के रांची के होटल में ठहरने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन मानते हुए रांची जिला प्रशासन ने होटल कैपिटल रेजिडेंसी के मैनेजर और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, तेज प्रताप यादव कल अपने पिता और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव से मिलने गए थे। लालू यादव रांची रिम्स में एडमिट हैं। अपनी रांची यात्रा के दौरान तेज प्रताप होटल कैपिटल रेजिडेंसी में ठहरे थे। उन्हें कमरा नंबर 507 अलॉट किया गया था। पुलिस टीम और सीओ की जांच में इस बात की पुष्टि की है। मालूम हो कि 31 अगस्त तक झारखंड में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान होटल और गेस्ट हाउस खोलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद तेज प्रताप यादव के लिए होटल खोला गया और उन्हें ठहरने के लिए कमरा दी गई। इस पर विपक्षी पार्टियों ने भी सवाल उठाए थे। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है

Related Post