Breaking
Sun. Dec 7th, 2025

झारखंड में कोरोना का कहर, 24 घण्टे में पाए गए 1365 कोरोना संक्रमित और 10 की मौत

राँची:- गुरुवार को कोरोना ने झारखंड में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है। आज कुल 1365 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें रांची से 328, बोकारो से 13, चतरा से 26, देवघर से 20, धनबाद से 36, दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम से 163, गढ़वा से 109, गिरिडीह से 64, गोड्डा से 15, गुमला से 28, हजारीबाग से 47, जामताड़ा से 23, खूंटी से 18, कोडरमा से 80, लातेहार से 44, लोहरदगा से 17, पाकुड़ से 8, पलामू_से_27, रामगढ़ से 96, सहिबगंज से 88, सराईकेला से 22, सिमडेगा से 10, पश्चिमी सिंहभूम से 43मरीज शामिल हैं।

इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 34676 हो गयी है।

वहीं आज 10 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। सूबे में 633 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
झारखंड में अब तक 11180 एक्टिव मामले हैं। कोरोना 23119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 377 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Post

You Missed