Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

टाटा ब्लूस्कोप के द्वारा हल्दीपोखर पश्चिम राजकीय उर्दू बालिका मध्य विद्यालय में अत्याधुनिक शौचालय का भूमि पूजन

 

 

आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीमान निखिल मंडल जी के सहयोग से, ” टाटा ब्लूस्कोप स्टील ” अपने सी.एस.आर. के तहत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के के राजकीय उर्दू बालिका मध्य विद्यालय में, स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी, साथ ही साथ कई शिक्षकों के मौजूदगी में एवं गांव के मुखिया सैयद जबीउल्लाह, शाहिद परवेज,अब्दुल रहमान एवं टाटा ब्लूस्कोप से आदरणीया शिक्षा जी,अदिती शर्मा,प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से वरिय सदस्य श्रीमान निखिल मंडल जी, निर्देशक अरिजीत सरकार एवं किशोर साहू के संयुक्त रूप से आज इस विद्यालय परिसर के लिए अत्याधुनिक शौचालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ स्कूल परिसर में.आने वाले आगामी 3 महीने के अंदर इस अत्याधुनिक शौचालय को एवं साथ ही साथ वाटर कूलर प्यूरीफायर के साथ एवं उस परिसर में, पौधारोपण जिसमें औषधीय पौधा भी शामिल रहेगा हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के राजकीय उर्दू बालिका मध्य विद्यालय परिसर को सुपुर्द कर दिया जाएगा. वही मुखिया सैयद जईबुल्ला ने कहा कि यह काम टाटा ब्लूस्कोप की तरफ से बहुत अच्छा पहल है ब्लू स्कोप के तरफ से जो सीएसआर के तहत स्कूल परिसर में शौचालय का निर्माण हो रहा है जिसके लिए टाटा ब्लूस्कोप को उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद दिए

 

 

Related Post