Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

मशहूर शायर राहत इंदौरी हुए कोरोना संक्रमित , अस्पताल में हुए भर्ती

मशहूर शायर राहत इंदौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत इंदौरी ने अपने फेसबुक अकाउंट से कुछ देर पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी है। राहत इंदौरी ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए लिखा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उनकी कोरोना की जांच की गई।
जांच करने के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि पाई गई। उन्होंन बताया कि वो अरविंदो अस्पताल में भर्ती है और लोगों से अपील की है कि वो उनके लिए दुआ करें ताकि राहत इंदौरी जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा कर अस्पताल से छुट्टी लें।
इसके अलावा राहत इंदौरी ने ये भी कहा कि उन्हें या उनके परिवार को कॉल या मैसेज ना करें, वो अपने स्वास्थ्य से संबंधी सभी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देते रहेंगे

Related Post