बोकारो। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर शिवांशु प्रभाकर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसके अपराध स्वीकारने का दावा किया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की दो इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को अय्यप्पा स्कूल, सेक्टर-5/डी के पास से एनआईजे कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी हुई थी। इस मामले में सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 42/2026, दिनांक 2 अक्टूबर 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस शिवांशु प्रभाकर तक पहुंची। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एनआईजे कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी उसके घर के गैरेज से बरामद की गई। वहीं, पूछताछ में सामने आई दूसरी चोरी की स्कूटी को भी पुलिस ने सेक्टर-4 सिटी सेंटर से बरामद कर लिया।
— एक स्कूटी ने खोला दूसरे केस का राज :
बरामद याकुजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 34/2026, धारा 303(2) बीएनएस से जुड़ी बताई गई है। इस तरह पुलिस की कार्रवाई में दो अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़ी दो इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी शिवांशु प्रभाकर, पिता चंद्र किशोर सिंह, एग्जीक्यूटिव हॉस्टल, क्वार्टर नंबर 2004, सेक्टर-5/डी, थाना सेक्टर-6, बोकारो का निवासी है। पुलिस ने उसे 3 अक्टूबर को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है। कार्रवाई में सअनि गुप्तेश्वर पाण्डेय, सअनि तारकेश्वर राम, गृहरक्षक संतोष कुमार और गृह चालक सोनू कुमार सिंह शामिल रहे।
स्कूटी चोरी का खेल बेनकाब, आरोपी की निशानदेही पर दो ई-स्कूटी बरामद

