बोकारो। माराफारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आहार टोला में एक दुकान से विदेशी शराब और बीयर की 70 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने 2 अक्टूबर को आहार टोला एवं घोईचा टोला में छापेमारी की।पुलिस के अनुसार आहार टोला स्थित कृष्णा मुर्मू की दुकान की तलाशी के दौरान कार्टन में अवैध रूप से रखी रॉयल चैलेंजर 180 एमएल की 11 बोतल, 375 एमएल की 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 650 एमएल की 36 बोतल तथा बडवाइजर बीयर 650 एमएल की 12 बोतल बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल संख्या 70 बोतल बताई गई है। मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 81/2026, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को धारा 292, 274, 275, 132, 3(5) बीएनएस तथा 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार कृष्णा मुर्मू, पिता स्व. बिनु मुर्मू, आहार टोला, माराफारी का निवासी है।छापेमारी टीम में पुअनि सतेन्द्र पासवान, सअनि रविन्द्र मांझी सहित माराफारी थाना व पुलिस केंद्र बोकारो के पुलिसकर्मी शामिल थे।
माराफारी में अवैध शराब का धंधा पकड़ा, कृष्णा मुर्मू गिरफ्तार — दुकान से विदेशी शराब व बीयर की 70 बोतलें बरामद, उत्पाद अधिनियम में केस

