Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

*अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने खपरसाई से की कार्रवाई*

चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खप्परसाई में पुलिस ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि खप्परसाई क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। बालू का खनन या परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों पर भी असर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त दोनों ट्रैक्टरों के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Post