Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

गांधी जयंती पर टाटानगर गौशाला में मारवाड़ी युवा मंच ने किया गौ सेवा कार्यक्रम

जमशेदपुर: गांधी जयंती और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से टाटानगर गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने गौमाताओं को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वेलर्स के अशोक अग्रवाल और पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने गौमाताओं को चारा और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण और सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे।

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के सदस्यों ने गौशाला परिसर में सेवा कार्यों में भाग लिया और गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजकों ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रकाश बजाज, शाखा सचिव हेमंत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष परमेन्द्र शर्मा, अश्विनी अग्रवाल, केशव गोयल, आकाश काबरा, आकाश मित्तल, अमन गोयल, आयुष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल (हर्ष), मनीष अग्रवाल और यश अग्रवाल सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा का संदेश है— “युवाओं का जुनून, समाज का सुकून।”

Related Post