चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी हाटगम्हरिया मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तियू और पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा ने हाल के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता प्रपत्रों के वितरण और जमा कराने में सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे और किसी अवैध व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। आवश्यकता पड़ने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी सहयोग लेने की बात कही गई।
मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तियू ने कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रमों के लिए बधाई देते हुए प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित करने, स्थानीय समस्याओं को चिन्हित करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा नए लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्वर्गीय राधे सुम्बरूई की स्मृति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में गीता बिरूवा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में अभिजीत गागराई, शत्रुघ्न हेंब्रम, दिलीप गुप्ता, खुशबू हेम्ब्रम, सुमन गागराई बिरुवा, सितन्शु बेहरा, धनसिंह पिंगुवा, सुनिता सिन्कु, मंगल हेम्ब्रम, कृष्णा गागराई, हरिकृष्णा प्रधान, गीता बिरुवा, रवींद्र दास, मुक्तमनी सिन्कु, प्रदीप नायक, विनोद नायक, विजय पिंगुवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

