चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, चाईबासा में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मुख्य वक्ता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, दूरदर्शी राष्ट्रवादी नेता और भारत की अखंडता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। पश्चिम बंगाल को भारत में बनाए रखने तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका योगदान और बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता जे. बी. तुबिड ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा ने किया। मंच पर मुख्य वक्ता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता जे. बी. तुबिड, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा, प्रताप कटियार महतो तथा नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी रमेश खिरवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में धीरज सिंह, पवन शर्मा, रूपा सिंह दास, विप्लव सिंह, संजय आखड़ा, हेमंत केशरी, अनिल कुमार बिरुली, पंकज खिरवाल, राकेश पोद्दार, रानी तिरिया, हेमन्ती विश्वकर्मा, मृदुला रानी निषाद, रायमुनी कुंटिया, सुखमती बिरुवा, पंकज टोप्पो, नारायण, संजय कुकंल, रामराई बाहन्दा, विकास पड़िया, लक्ष्मण देवगम, गारदी खंडाइत, राजा कोरवा, मनीष कालुंडिया, सिगरथ कालुडिया, पिताम्बर राउत, रामेश्वर सिकु, योगेश्वर सवैया, महेन्द्र महाकुड़, अनिल दास, मनोज कुमार आजाद, जूली खत्री, डाका सुमेर, सितांशु बेहरा, वरुण कुमार सावैयाँ, दशरथ खंडैत, दिलीप कुमार महतो, तरुण कुमार सावैयाँ, आकाश कुमार, ननीगोपाल सिन्हा, रवि दोज, जगदीश निषाद, रीना कर, जानकी देवी, डाली कर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

