Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

साकची गुरुद्वारा के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का निधन, सिख समाज में शोक

जमशेदपुर: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का बुधवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। सिख समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अवतार सिंह भामरा की अंतिम यात्रा बुधवार को उनके आवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे भुईयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान निशान सिंह ने अवतार सिंह भामरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अचानक चले जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह भामरा ने गुरुद्वारा साहिब साकची में ट्रस्टी के साथ-साथ एक सेवादार के रूप में भी लंबे समय तक सेवा की। वे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समय-समय पर समाज का मार्गदर्शन करते रहे।

उन्होंने कहा कि अवतार सिंह भामरा का योगदान समाज के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। कमिटी की ओर से उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई।

अवतार सिंह भामरा के निधन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी रविंद्र सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सत्येंद्र सिंह रोमी, प्रेस प्रवक्ता बलजीत संसोआ, चेयरमैन रणधीर सिंह, अजायब सिंह बरियर, सुखविंदर सिंह निक्कू, बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मीते, बलवीर सिंह धंजल, गुरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, जगमिंदर सिंह, सतवीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह बरियार सहित अन्य सदस्यों ने शोक जताया।

सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी जतिंदरपाल कौर, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष रोहितदीप सिंह मोनी रंधावा, हरपाल सिंह सिद्धू समेत समाज के अन्य लोगों ने भी अवतार सिंह भामरा के निधन पर दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Related Post