Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

जमशेदपुर। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के तत्वावधान में साकची स्थित कार्यालय में अमर शहीद खुदीराम बोस का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष विकास मुखर्जी एवं समिति के सभी सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास मुखर्जी एवं पी.के. नंदी ने शहीद खुदीराम बोस के जीवन और उनके देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूरबी घोष ने माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ का पाठ किया। सोमा मुखर्जी, सुलेखा दे, पूरबी पाल एवं नव कुमार बोस ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘शहीद खुदीराम’ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विकास मुखर्जी, संदीप सिन्हा चौधरी, परेश कुमार नंदी, वनश्री सरकार, सोमा घोष, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, गोबिन्दो मुखर्जी, दिलीप महतो, सौमि बोस, पम्पा गांगुली, धनंजय दास, उदय सोम, तरुण बोस सहित समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Post