Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

किरीबुरू-मनोहरपुर मार्ग पर मोड़ पर पलटा भारी वाहन, यातायात बहाल करने में जुटी पुलिस

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा सैडल गेट से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित तीखे मोड़ पर हुआ, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वाहन सड़क के बीच फंस जाने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन की टीम मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह सुचारु करने के प्रयास में जुटी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ होने के कारण अक्सर भारी वाहनों के चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है। बताया गया कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Post