Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिहाड़े पर टिनप्लेट गुरुद्वारा में विशेष दीवान, प्रबंधक कमेटी का हुआ विस्तार

जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव के पावन शहीदी दिहाड़े को श्रद्धा, भक्ति और गुरमत मर्यादा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए, जिनमें गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार और अरदास का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु साहिब की महान शहादत को नमन करते हुए उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगत और राहगीरों के लिए चना प्रसाद तथा ठंडे पेयजल की छबील सेवा लगाई गई। वहीं, धार्मिक समागम में वक्ताओं ने गुरु अर्जन देव के बलिदान को मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च त्याग बताते हुए कहा कि उनका जीवन और शहादत आज भी समाज को प्रेरित करती है। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

प्रबंधक कमेटी के विस्तार की घोषणा

शहीदी दिहाड़े के अवसर पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के विस्तार की भी घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरजीत सिंह खुशीपुरा को प्रधान, जसपाल सिंह कन्हैया को महासचिव, मनजीत सिंह संधू को कैशियर तथा बलवंत सिंह शेरो, गुरचरण सिंह बिल्ला और रविंद्र सिंह बाजवा को कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डेप्युटी प्रेसिडेंट के रूप में कुलवंत सिंह गोंदवाल, सिकंदर सिंह फुल्का, चरणजीत सिंह गांधी, कुलवंत सिंह फुल्का, जसपाल सिंह लील, सुरेंद्र सिंह छिंदा और रणजीत सिंह कद को शामिल किया गया।

चेयरमैन पद की जिम्मेदारी बलवीर सिंह बबलू, दलजीत सिंह गुमटाला, जैसमेर सिंह जैसी, सतनाम सिंह पन्नू, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह सरली और जोगिंदर सिंह केलर को सौंपी गई। वहीं मुख्य सलाहकार के रूप में कुलदीप सिंह खुशीपुरा, सविंदर सिंह औलख, गुरप्रीत सिंह सोनू, मुखविंदर सिंह लीदर, सुरेंद्र सिंह दोसांझ, गुरचरण सिंह दीनपुर और सविंदर सिंह रामदेव बागान को मनोनीत किया गया।

वाइस चेयरमैन पद पर अवतार सिंह सरहली, रसपाल सिंह संधू, कुलवंत सिंह मालू नांगल, परविंदरजीत सिंह सिद्धपुर, नवदीप सिंह संधू, प्रितपाल सिंह लक्खू और करमजीत सिंह हमीदपुर को दायित्व सौंपा गया।

सलाहकार मंडल में जगदीश सिंह जग्गा, हरजिंदर सिंह कंग, दलवीर सिंह रूड हसन, रसपाल सिंह ऋषि, गुरजीत सिंह ढिल्लों, महेंद्र सिंह तिसरी, भजन सिंह चोला और अमरजीत सिंह राजासांसी को शामिल किया गया।

मीत प्रधान के रूप में सुखदेव सिंह झूला मैदान, प्रताप सिंह खुशीपुरा, अमरीक सिंह डडिडयाल, जगतार सिंह सरहाली, गुरचरण सिंह सरहाली, परविंदर सिंह बनिया, श्याम सिंह पन्नू, इंद्रजीत सिंह खानपुर, अजीत सिंह बैरियर और जसबीर सिंह तुंग को जिम्मेदारी दी गई। जबकि मीत सचिव पद पर नवजोत सिंह वडाला, गुरुदेव सिंह दीनपुर, हरदीप सिंह अकोला, सरबजीत सिंह कीमें, चरणजीत सिंह टपरिया, इंद्रजीत सिंह नंदू चीमा और सुरजीत सिंह बनिया को शामिल किया गया।

धर्म प्रचार कमेटी में नरेंद्र सिंह मत्तेवाल, चरणजीत सिंह बिल्लू, दिलबाग सिंह सिंधु रोड, हरजीत सिंह गोलमुरी, हरविंदर सिंह सबा और धर्म सिंह फुल्का को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा टिनप्लेट को भी कमेटी का अभिन्न हिस्सा बनाया गया। प्रकाश सिंह बुट्टर को ऑडिटर नियुक्त किया गया।

लंगर कमेटी में पाल सिंह पन्नू, जसवंत सिंह शाहपुर, गुरचरण सिंह, जसपाल सिंह गोरा, सुखदेव सिंह भट्टी, विनोद रिकी, दविंदर सिंह लवली, तेजपाल सिंह बाजवा, गुरजीत सिंह, हरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह कंग, जुझार सिंह और जगराज सिंह को शामिल किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संगत ने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समागम का समापन सामूहिक अरदास के साथ हुआ, जिसमें समाज की खुशहाली, एकता और सरबत के भले की कामना की गई।

Related Post