Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चाचेरा भाई गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के दौरान आरोपी ने पीड़िता को भय दिखाकर चुप रहने की धमकी दी थी।

पुलिस जांच के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के एक गाँव में 20 वर्षीय डुबरू गगाराई ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदारी में चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के बाद उसने पीड़िता को डराने के लिए और परिवार को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी थी।धमकी से भयभीत पीड़िता ने अंततः परिजनों को घटना बताई, जिस पर परिजनों ने कराईकेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने त्वरित छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच तेज कर दी है।

इधर,पुलिस ने पीड़िता को चाईबासा सदर अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच करवाई। साथ ही सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। गुरुवार को थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Post