Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 9 मरीजों का हुआ सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

चाईबासा: अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में मंगलवार को 9 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ सेलीन सोसन टोपनो के द्वारा किया गया।

ऑपरेशन किए गए मरीजों में 4 मरीजों का फेको विधि से जबकि 5 मरीजों का ऑपरेशन एसआईसीएस विधि से किया गया। सभी मरीजों का ऑपरेशन सफल रहा।

ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल चाईबासा के ऑप्थाल्मिक पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना देवी, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर सहित प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत समय-समय पर नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं के उपचार और बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र चिकित्सालय में हुए इस ऑपरेशन से मरीजों और उनके परिजनों ने राहत महसूस की। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद मरीजों के लिए इस तरह के ऑपरेशन और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।

Related Post