जमशेदपुर /पोटका
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर कोवाली थाना में मंगलवार 16 जून को मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया । बैठक में मोहर्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित शांति समिति की सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। मौके पर डीएसपी ने कहा कि मोहर्रम पर्व पर किसी भी तरह के भ्रामक खबरों का प्रचार सोशल मीडिया में बिना सत्यापन किए नहीं करें। मोहर्रम गम का त्योहार है, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालें। किसी भी स्थिति में जुलूस मार्ग परिवर्तित नहीं करें। उन्होंने डीजे पर रोक लगाने की बात कही। बैठक में थाना क्षेत्र में एकमात्र मोहर्रम जुलूस आयोजनकर्ता गंगाडीह मोहर्रम कमेटी के लाइसेंसी व कमेटी के उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी जताई। कहा कि पूर्व में सूचना देने के बावजूद शांति समिति की बैठक में अनुपस्थित रहना शांति समिति की अवहेलना माना जाएगा। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जून को मोहर्रम शांति और सद्भाव से मनाया जाएगा। बैठक के दौरान पोटका सीओ निकीता बाला, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, मुखिया दुखनीमाई सरदार, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता , शाहिद परवेज, आफताब अंसारी, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव,सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू,, अजंता महतो,सूरज मंडल,राखाल दास,रिंटू पालित, पिंटू भंज आदि उपस्थित रहे।
वाईट —रोहित कुमार रजवार–मुसाबनी डीएसपी।

