Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्र अचिंत्य गुप्ता ने ICSE 2026 में हासिल किए 99%, री-इवैल्यूएशन के बाद बढ़े अंग्रेज़ी के अंक

जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) के कक्षा 10 के छात्र अचिंत्य गुप्ता ने ICSE 2026 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि उन्हें अंग्रेज़ी विषय के री-इवैल्यूएशन के बाद मिली है।

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित परिणाम के अनुसार अचिंत्य के अंग्रेज़ी विषय के अंक बढ़ाकर 95 कर दिए गए हैं। इससे उनका कुल प्रतिशत पहले घोषित परिणाम की तुलना में बढ़कर 99 प्रतिशत हो गया है।

अचिंत्य की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। लगातार मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने अचिंत्य को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अचिंत्य की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बनी है।

Related Post