बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज समीप ओवरब्रिज में दो बाईकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु लाया गया जहां सभी का इलाज करवाया गया। घायलों एक युवक मो अनवर को शर में गंभीर चोट आ गई है। जिसका प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना शुक्रवार रात्रि लगभग नौ बजे की है। घायलों में बोकारो थर्मल फेसटू कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक मो अनवर सहित कथारा निवासी कमलेश चौहान एवं राहुल कुमार सहित एक अन्य शामिल हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक अपाची बाइक जो बोकारो थर्मल से कथारा की ओर जा रहा था वह अचानक ओवरब्रिज के डिवाइडर से पुनःह बोकारो थर्मल की ओर घूम गया जिसके चपेट में कथारा से बोकारो थर्मल की ओर आ रही हीरो डीलक्स बाइक आ गया और दोनों बाईकों के बीच डिग्री कॉलेज समीप डिवाइडर में टक्कर हो गई।

