चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरकुंडिया के पवित्र पूजा स्थल देशाउली परिसर में फलदार एवं वनस्पति पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में दियुरी सतीश चंद्र बुड़ीऊली, सह दियुरी गोसा बुड़ीऊली तथा ग्रामीण मुंडा प्रधान बुड़ीऊली की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पेड़ों की सुरक्षा करने तथा जंगलों में आग नहीं लगाने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र बुड़ीऊली, बीर सिंह बुड़ीऊली, जय किशन बुड़ीऊली, सीदीयू बुड़ीऊली, दुंबी बुड़ीऊली, लादूरा कुदादा, धानसिंह बुड़ीऊली, सूरसिंह बिरुवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

