Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पोटका के वर्गी कोचा गांव में चेचक का प्रकोप, एक की मृत्यु। इलाज में जुटी जिला स्वास्थ्य विभाग के टीम ।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हेंसल आमदा पंचायत अंतर्गत बर्गीकोचा गांव में बीते तीन दिनों से चेचक का प्रकोप है। ग्रामीणों ने बताया कि एक जून से गांव में चेचक का प्रकोप से हरिश्चंद्र पुरान(50) से पीड़ित हुए ओर दूसरे दिन दो जून को दुर्भाग्यवश हरिश्चंद्र पुरान का निधन हो गया। इनके परिवार में ग्राम प्रधान गौरांग पुरान सहित अन्य भी चेचक से आंक्रात हुए। सूचना पाकर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम बगीॅ कोचा गांव पहुंचकर चेचक का इलाज शुरू किया। इस संबंध में पोटका के सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.रजनी महाकुड़ ने बताया कि गुरुवार को गांव में चेचक पर काबू पाया गया है। केवल गौरांग पुरान ही आंशिक अस्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल संकट के कारण बीमारी ने पैर पसारा। पंसस अंजलि मंडल के सूचना पर पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा गांव के खराब दो चापाकलों का मरम्मत किया गया है।

Related Post