Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, डॉ. सिरिबेला प्रसाद की माता को दी गई श्रद्धांजलि

चाईबासा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद की माता सिरिबेला सुनीता जॉन प्रसाद के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि सिरिबेला सुनीता जॉन प्रसाद एक समर्पित शिक्षिका थीं। उन्होंने अपने ज्ञान, संस्कार और सेवा भाव से न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान और सम्मान स्थापित किया। उनके निधन को शिक्षा जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

शोक सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व जिला सचिव जगदीश सुंडी, संतोष सिन्हा, अजीत कांडेयांग, सुरज सुंडी, हरिचंद्र सोय, सनातन सावैयाँ, संजय नाथ, सुशील दास, जंबल सुंडी और राहुल पान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की गई।

Related Post