*लातेहार:* जिले के सरकारी कार्यालयों में अब कैजुअल ड्रेस नहीं चलेगी। उपायुक्त संदीप कुमार ने आदेश जारी कर जींस-टीशर्ट समेत सभी कैजुअल कपड़ों पर रोक लगा दी है। अब सभी अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में ही दफ्तर आएंगे।DC ने स्पष्ट कहा कि सरकारी दफ्तर कोई फैशन स्टेज या मॉल नहीं है। यह जनता की सेवा का स्थान है, जहां अनुशासन और गरिमा अनिवार्य है। पुरुष कर्मियों के लिए फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल शूज, जबकि महिलाओं के लिए साड़ी, सलवार-सूट या फॉर्मल वेस्टर्न ड्रेस अनिवार्य होगी। जींस, टी-शर्ट, कैजुअल शूज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।प्रशासन का मानना है कि कैजुअल लुक से दफ्तरों की गरिमा घटती है और प्रोफेशनल माहौल नहीं बनता। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

