संवाददाता
सेन्हा-लोहरदगा: ग्रामीण सड़क पर हुई भीषण हादसा में मोटरसाइकिल सवार की मौत दूसरा घायल स्थानीय लोगों ने किया घंटो सड़क जाम पहुंची स्थानीय पुलिस व अंचल अधिकारी मांग को लेकर ग्रामीण व मृतक के परिवार डटे रहे। घटना लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू पंचायत में चितरी महुआ टोली के बीच में साप्ताहिक मंगल बाजार के समीप शनिवार सुबह चिप्स लोड हाइवा ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति का घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को चोटें आई है। मृतक व घायल की पहचान घाटा निवासी स्वर्गीय चमरू उराँव के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश उराँव उर्फ भदु उराँव के रूप में हुआ। जबकि घायल का पहचान स्वर्गीय बंधन महतो के पुत्र चंद्रदेव महतो के रूप में हुआ। बताया जाता है कि शनिवार सुबह दोनों व्यक्ति अपने अपने घर से नाश्ता कर मजदूरी करने लोहरदगा के लिए मोटरसाइकिल जे एच 07 डी 7135 पर सवार हो निकले थे। लोहरदगा जाने के दौरान मंगल बाजार के समीप मोड़ में चिप्स लोड हाइवा ट्रक जे एच 02 ए भी 6388 के चपेट में आ गया। जिससे सुरेश उराँव की मौत घटना स्थल पर हो गया। जबकि चंद्रदेव महतो को हल्की चोटें आई है। घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को आने का बात बोल सड़क जाम कर दिया।गौरतलब हो कि सड़क जाम के दौरान स्थानीय नेता भी गरीब परिवार को मुआवजा घटने स्थल पर मुहैया करवाने को लेकर अड़े रहे। काफी मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर मनाया गया। वहीं जाम हटवाने तथा परिजनों को समझाने का प्रयास झालजमीरा पंचायत के मुखिया बंधन उराँव द्वारा किया गया। परंतु आवेश में परिजन व ग्रामीण सुनने को तैयार नही थे। घटना को लेकर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा ट्रक चिप्स लोड कर लोहरदगा की ओर जा रहा था। और मोटरसाइकिल सवार भी उसी दिशा में जा रहा था कि मोड़ के समीप ओभर टेक करने के दौरान घटना होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल सेन्हा पुलिस घटना स्थल से शव उठवा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज अग्रेतर कारवाई में पुलिस जुट गई है।

