जमशेदपुर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में भव्य “रक्तदान महायज्ञ” का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में जिलेभर के युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त राजीव रंजन के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वहीं उपाध्यक्ष सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरनब मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इस रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ना चाहिए।”
कार्यक्रम के सफल संचालन में उपाध्यक्ष बालमुकुंद गोयल, पैटर्न गोविंद प्रसाद दोराइबुरू, मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष्मान पारिक समेत रेड क्रॉस सोसाइटी के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा।
वहीं रक्तदान महायज्ञ के संयोजन में मालती-कृष्ण मुरारी गुप्ता, अरुण बांकोपाल, पंकजजीत सिंह “सन्नी”, अनुग्रह सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, डी.के. बोस, आसिफ महमूद एवं परमजीत सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सोसाइटी ने भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

