Breaking
Sat. May 9th, 2026

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा। कवि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली सेवा समिति चाईबासा द्वारा संचालित टैगोर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित करते हुए “रवींद्रनाथ टैगोर अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर विश्व साहित्य और मानवता के महान गायक थे। उन्होंने शांति, प्रेम और एकता का संदेश पूरी दुनिया को दिया। उनकी अमर रचनाएं आज भी मानवता, सत्य, सौंदर्य और विश्वबंधुत्व की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को उनके विचारों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजश्री बनरा, सतीश पुरी, जय किशन बिरूली, प्रताप कटियार महतो, रितेश कुमार पिंटू, कामेश्वर विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, जूली खत्री, द्वारिका शर्मा, शशि दास, मोटू कारवा, रोहित दास, पप्पू राय, नवीन बानरा, सूरज ठाकुर एवं राहुल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post