Breaking
Sun. Oct 18th, 2026

टाटा मोटर्स में आज होगा बोनस समझौता ! सबों की निगाहें बोनस पर

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में बोनस समझौता पर आज मुहर लगना लगभग तय है। सोमवार को यूनियन कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह की उपस्थिति में यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विंदुओं पर चर्चा हुई। यूनियन में आपसी सहमति के बाद दोपहर बाद यूनियन एवं प्रबंधन के बीच जेनरल ऑफिस में वार्ता होगी। जिसके बाद तैयार मसौदे पर दोनों पक्षों की ओर से हस्ताक्षर होगा। शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Related Post