Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

टाटा मोटर्स कर्मी ने बिरसानगर में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर-4 में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब टाटा मोटर्स की टेल्को यूनिट में कार्यरत सुनील कुमार का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी नौकरी परमानेंट हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात वह नशे की हालत में घर लौटे और सीधे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। देर रात पत्नी ने कई बार खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया, जहां सुनील का शव लटका मिला। घटना की सूचना पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुनील अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Post