Breaking
Sat. May 9th, 2026

मंझारी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, चार गिरफ्तार*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी और भागाविला गांवों में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से की गई।

छापेमारी के दौरान 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Post