Breaking
Fri. May 8th, 2026

रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल*

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से स्थानीय सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय साँवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में किया गया।

सदर अस्पताल के प्रबंधक आशीष कुमार ने रोटरी क्लब के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्लब के सदस्य प्रत्येक माह मरीजों के बीच फलों का वितरण करते हैं, जो समाज के प्रति मानवीय जिम्मेदारी और सेवा भावना का उदाहरण है।

रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी समुदाय से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

क्लब की सचिव हीना ठक्कर ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले दस महीनों से प्रत्येक माह सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण कर रहा है। यह कार्यक्रम स्वर्गीय साँवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

फल वितरण कार्यक्रम में कृष्ण कुमार दोदराजका, सुनीत खीरवाल, दीपक प्रसाद, विष्णु भूत, शीतल मुंदड़ा, त्रिशानु राय, प्रकाश लागुरी, मो इस्माइल, अभिषेक कुमार, अविनाश अग्रवाल, नीलेश कुमार, प्रतीक दोदराजका और ओम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Post